Pages

Showing posts with label SMS. Show all posts
Showing posts with label SMS. Show all posts

Saturday, 17 December 2011

ये है राजनीति समझे भीडू........

भंवरी और परस देवी तथा गोपालगढ़ मामलो से जनता और मीडिया ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने एमएलएम कम्पनियों पर निशाना साधा है और वो सफल भी रही है.
पीयुसीएल कम्पनी नामक कम्पनी कोई 2 -3 दशक से और आरसीएम कम्पनी लगभग एक दशक राजस्थान में काम कर रही है. अब सरकार इन कम्पनियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है, इनके निदेशकों को गिरफ्तार किया जा रहा है. कम्पनियों को सीज किया जा रहा है..
वास्तविकता यह है कि भंवरी देवी और मदेरणा की सीडी को सार्वजनिक करने वाले न्यूज़ चेनल पी7 और चेनल से संबध पीयुसीएल कम्पनी और भीलवाडा की नामी मिल मेवाड़ मिल को खरीदने के कारण स्थानीय राजनेताओ की नज़रो में चढ़े त्रिलोक छाबड़ा की कम्पनी को सीज कर उनके खिलाफ कारवाही के जा रही है.

Monday, 12 December 2011

बोलिए, खिलाफत कीजिये, खामोश मत बैठिये

बोलिए, खिलाफत कीजिये, खामोश मत बैठिये
आरसीएम कोई चिटफंड कम्पनी नहीं है, यह मनी सर्कुलेशन स्कीम नहीं चलती है, यह उत्पाद आधारित मल्टीलेवल मार्केटिंग की बहुप्रतिष्ठित ओद्योगिक कम्पनी है, इसके उत्पाद उच्च गुणवत्ता के है, जिससे उपभोक्ता संतुष्ठ है, देश भर से कोई भी शिकायत नहीं, फिर भी पुलिसिया कार्यवाही, फर्जी मामला दर्ज, मुख्यालय सीज, अराजकता का माहोल बनाया जा रहा है, क्या स्वतंत्र देश में कोई व्यवसाय भी नहीं कर सकता है, यह नागरिक अधिकारों का उल्लंघन है, बोलिए, खिलाफत कीजिये, खामोश मत बैठिये -
 
भंवर मेघवंशी (संपादक-khabarkosh.com)

आरसीएम बिजनस के खिलाफ की जा रही पुलिस कार्यवाही गलत

आरसीएम बिजनस के खिलाफ की जा रही पुलिस कार्यवाही गलत
आरसीएम बिजनस के खिलाफ की गई पुलिस कार्यवाही गलत, अनावश्यक, अवांछित और गैर कानूनी है, यह अन्याय है, उत्पीडन है और लोगों के रोज़ी रोटी कमाने के संवेधानिक अधिकार का हनन है, इसका पुरजोर विरोध कीजिये -
 भंवर मेघवंशी
 (संपादक-khabarkosh.com)